तरबूज की सबसे अच्छी किस्में | Watermelon Farming | Best Variety of Watermelon



     तरबूज ये कम समय में तैयार होनेवाली, कम लागत लगनेवाली और अच्छा मुनाफा देनेवाली बेलवाली सब्जियों में से एक है| तरबूज को गर्मी के दिनों में बहोत माँग रहती है| फल गर्मी का मौसम आते ही मार्केट में अवेलेबल हो जाये इस हिसाब से ये फसल लगाई जाती है| जिससे किसान को मार्केट में अच्छे फलों को अच्छे रेट मिले| अभी किसान पुरे साल में ये तरबूज की फसल आधुनिक तकनीक से ले रहे है| 

    पहले केवल पानी के जगह के पास वाले खेतों में ही ये फसल ली जाती थी लेकिन अभी बहोत सारे साधन अवेलेबल हो गए है जिसके कारन बहोत सारे जगह और अलग अलग मिट्टी में तरबूज की फसल ली जाती है| अच्छी फसल आने के लिए अच्छी जल निकासी वाली, मध्यम भारी हल्की मिट्टी में अच्छी फसल आती है। तापमान 22 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड इस फसल के लिए अच्छा होता है। भरपूर धूप और शुष्क जलवायु के साथ तापमान अनुकूल है। तरबूज को जनवरी में लगाया जाना चाहिए ताकि इसके फल अप्रैल-मई में बाजार में बिक्री के लिए तैयार हो जाएं। आज हम जानते है की तरबूज की कौनसी अच्छी किस्में है जिसकी किसान बुवाई करके अच्छी उपज प्राप्त कर सकते है| 


तरबूज की अच्छी किस्में:-

तरबूज की कई उच्च उपज देने वाली और संकर किस्में हैं। जिसकी बुवाई करके किसान अच्छी उपज प्राप्त कर सकते है| 


शुगर बेबी:-

बहोत सारे किसानों को ये किस्म बहोत पसंदीदा है और मार्केट में भी इसकी ये फल की डिमांड भी अच्छी रहती है| एक विपणन योग्य किस्म है जिसमें 2 से ढाई किलोग्राम वजन वाले बहुत मीठे, लाल और छोटे बीज वाले फलों में 11 से 13 प्रतिशत चीनी की मात्रा होती है। ये फल मात्र 75 से 80 दिनों में तैयार हो जाते हैं| 


अरका माणिक:-

इस किस्म के फल 5 से 6 किलोग्राम वजन के हो सकते है साथ ही गाढ़ा लाल गूदा और 12 से 15 प्रतिशत चीनी की मात्रा इस किस्म में होती है| ये किस्म परिवहन और भंडारण के लिए उपयुक्त है| यह किस्म करीबन 100 दिनों में पकने वाला एक आयताकार सफेद धारीदार फल है। 


अरका मुथु:-

यह किस्म कम अंतर नोडल की लंबाई और जल्दी पकने वाली किस्म है जो लगभग 75 से 80 में तैयार हो जाता है। इसके फल गोल गहरे हरे रंग की धारियों और गहरे लाल गूदे वाले आइस बॉक्स प्रकार के होते हैं| फल का औसतन वजन ढाई से 3 किलोग्राम तक होता है। फल की उपज 50 से 60 टन/हेक्टेयर होती है।


अरका आकाश:-

ये किस्म F1 हाइब्रिड और अधिक उपज देनेवाली है| इसके फल गोल से अंडाकार, गहरे हरे रंग की धारियों वाले हल्के हरे, लाल फ्लश होते है| इसकी उपज 75 से 80 टन/हे मिल सकता है| 


एशियाई यामा टू:-

 यह तरबूज की एक जापानी किस्म है तथा इसको तैयार होने के लिए मध्यम अवधि लगता है। इस किस्म के फलों का औसतन वजन सात से आठ किलोग्राम होता है| साथ ही फल हल्के हरे रंग और गहरे लाल रंग के होते हैं। तरबूज की इस किस्म के फल का गूदा गहरा गुलाबी और मीठा होता है।


 इन किस्मों के साथ न्यू हॅम्पशायर, पुसा वेदांत, ज्योति जैसी बहोत सारी किस्में अवेलेबल है| तो इन किस्मों को लगाकर अच्छी उपज इससे किसान प्राप्त कर सकते है| जिससे किसान अच्छा मुनाफा है| 

सदर्भ- ICAR ब्लॉग और इंटरनेट। 


*अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को visit करें।👇*

*Join Us On Social Media Also👇* 

*You Tube:-*

*Instagram:-*

*Facebook:-* 

*Linkedin:-* 


टिप्पण्या

या ब्लॉगवरील लोकप्रिय पोस्ट

ऊस पिकाचे विविध वाण व त्यांची वैशिष्टे | Different Varieties of Sugarcane Crop and their Characteristics

ऊस लागवड करताना उसाची बीजप्रक्रिया कशी करावी | How to process sugarcane seeds while planting sugarcane

वांग्याची झाडे झुडुपासारखी होण्याची कारणे | Reasons for brinjal plants becoming bushy